Welcome to Our College

Maharshi Sushruta Jayanti Celebrated to Honor the Father of Surgery and Plastic Surgery














15 जुलाई 2026 वैद्य यज्ञ दत्त शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, खुर्जा में आयुर्वेद के महान आचार्य एवं शल्य चिकित्सा के अग्रदूत महर्षि सुश्रुत की जयंती बड़े उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर महर्षि सुश्रुत के चिकित्सा एवं शल्य विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विश्वविख्यात "शल्य चिकित्सा के जनक" तथा "प्लास्टिक सर्जरी के जनक" के रूप में श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महर्षि सुश्रुत के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, चिकित्सक, स्नातकोत्तर विद्यार्थी, इंटर्न, छात्र-छात्राएँ एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।